सुभाष राठौर बने भाजपा सदस्यता अभियान के कोसाबाड़ी मण्डल के संयोजक

कोरबा Times】भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया है।  जिसमे पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आगामी एक सितंबर पर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

इस अवसर पर आज कोरबा में भारतीय जनता पार्टी कोरबा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष राठौर को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिये कोसाबाड़ी मंडल के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Related News