छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के भाजपा में विलय की चर्चा तेज, क्या लोकसभा चुनाव का हो रहा इंतजार

कोरबा टाइम्सइसी कड़ी में कोरबा में भी आज शाम  छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे)  के बड़े नेता  व पार्षद भाजपा में शामिल होने जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम शहर के एक बड़े होटल में भाजपा प्रवेश की योजना बनी हुई….

छत्तीसगढ़ में जनता जोगी कांग्रेस के भाजपा में विलय को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस का भाजपा में विलय हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जोगी कांग्रेस की चर्चा तेज हो गई है। चर्चा यह है कि आगामी लोकसभा के चुनाव से पहले जनता कांग्रेस जोगी का भारतीय जनता पार्टी के साथ विलय हो सकता है। वहीं बीते कुछ दिनों से प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम भी कुछ इस तरह के इशारे भी कर रहे हैं। बतादें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के अध्यक्ष अमित जोगी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से प्रदेश में जोगी कांग्रेस के भाजपा के जाने की भी हलचल तेज हो गई है।

Related News